फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रतिबंध के बाद क्यों बिक रहे सोने के सिक्के’

Thu, 03 Oct 2013 12:35 PM IST
दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के बावजूद सोने के सिक्कों को बेचा जा रहा है। प्रतिबंध के बाद भी आखिर कौन सोने के सिक्कों की बिक्री कर रहा है?
विज्ञापन


भाकपा महासचिव सुधाकर रेड्डी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश के बावजूद बैंकों द्वारा सोने के सिक्के बेचना जारी रखने पर आश्चर्य जताया है।

रेड्डी ने सोने की बिक्री को चालू खाते का घाटा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार बताते हुए सरकार ने ऐसे बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रेड्डी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते दिनों वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि आरबीआई ने बैंकों को सोने के सिक्के नहीं बेचने का निर्देश दिया है।

इसके बावजूद निजी बैंक धड़ल्ले से सोने के सिक्के बेच रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि सरकार खुद कहती है कि सोने के आयात के कारण चालू खाते पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

इसके बावजूद सरकारी बैंकों तक में सोने के सिक्के की बिक्री जारी रहना बेहद आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें