फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना में आई नरमी, चांदी भी लुढ़की

Fri, 14 Sep 2012 11:59 AM IST
सोना में आई नरमी, चांदी भी लुढ़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल स्तर पर भाव में आए ठहराव और स्थानीय मांग सुस्त पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में कीमती धातुओं में नरमी रही। स्थानीय बाजार में सोना 10 रुपये घटकर 32,590 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 400 रुपये लुढ़क कर 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, फेड की ओर से आर्थिक मजबूती के उपायों और यूरोपीय बैंक की ओर से यूरो मंडल को बेल आउट पैकेज दिए जाने की अटकलों के बीच बाजार में उम्मीद और संशय दोनों बना हुआ है। आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उपाय उम्मीद से कम हो सकते हैं। ऐसे में कीमती धातुओं में नए सौदे नहीं हो रहे हैं। इससे बाजार में ठहराव बना हुआ है। यूरोपीय बाजार में सोना 1,730.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी घटकर 33.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इधर, घरेलू बाजार में कीमतें विदेशों के भाव से तय हो रही हैं। बाजार में अटकलबाजी से कारोबार हो रहा है। सोना आज 10 रुपये घटकर 32,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। गिन्नी 25,500 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी ढलान पर रही। इसके दाम 400 रुपये घटकर 61,200 रुपये प्रति किलो पर बोले गए। चांदी सिक्का में भी 1,000 रुपये की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें