फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला ब्लॉक नीलामी में बिजली क्षेत्र को तरजीह

Mon, 01 Dec 2014 10:59 AM IST
राजीव कुमार/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय ने पहले चरण में कोयला ब्लॉक की होने वाली नीलामी या आवंटन के तहत 59 ब्लॉक बिजली क्षेत्र को देने का फैसला किया है। पहले चरण की नीलामी या आवंटन को लेकर मंत्रालय अगले 15 दिसंबर तक अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लेगा।
विज्ञापन


कोयला मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पहले चरण की नीलामी और आवंटन के लिए कुल 92 कोयला ब्लॉक का चयन किया गया है। मंत्रालय ने पहले 74 ब्लॉक का चयन किया था। बाद में 18 और ब्लॉक को इसमें शामिल कर दिया गया। इनमें से 42 ब्लॉक में उत्पादन कार्य जारी है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 92 ब्लॉक में से 59 ब्लॉक बिजली क्षेत्र को देने का फैसला किया गया है। इन 59 ब्लॉक में से 25 ब्लॉक की नीलामी होगी जबकि 34 ब्लॉक राज्य और केंद्र की सार्वजनिक कंपनियों (पीएसयू) को आवंटित किए जाएंगे। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पीएसयू को ब्लॉक आवंटन के दौरान यह देखा जाएगा कि किन राज्यों को बिजली की कितनी अधिक जरूरत है।
विज्ञापन


मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 92 में से बचे हुए 33 ब्लॉक सीमेंट और स्टील सेक्टर को दिए जाएंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि इन ब्लॉक की नीलामी होगी या इन्हें आवंटित किया जाएगा। इस साल सितंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट ने 204 कोयला ब्लॉक के आवंटन को रद्द कर दिया था।

इस माह के दूसरे सप्ताह में कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने बताया था कि पहले चरण की नीलामी के लिए आगामी 22 दिसंबर को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया जाएगा। 11 फरवरी तक तकनीक जांच पूरी हो जाएगी और 16 मार्च तक पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

अनिल स्वरूप ने बताया था कि पहले चरण के लिए चयन किए गए 74 ब्लॉक में से पहले से उत्पादन कर रहे 42 ब्लॉक की उत्पादन क्षमता सालाना 9 करोड़ टन है, वहीं उत्पादन के लिए बिल्कुल तैयार 32 ब्लॉक की उत्पादन क्षमता सालाना 12 करोड़ टन है। उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ और ब्लॉक जो उत्पादन के लिए लगभग तैयार हैं, को पहले चरण के आवंटन या नीलामी में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें