सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को विभिन्न परिपक्वता वाली सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.5 फीसदी तक संशोधन किया है।
पीएनबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1 करोड़ रुपये से कम और 7-14 दिन की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए नई ब्याज दर 4.50 फीसदी होगी।
मौजूदा समय में इसके लिए ब्याज दर 4 फीसदी होगी। इसी तरह से बैंक ने 30-45 दिन की सावधि जमाओं पर ब्याज दर 0.5 फीसदी बढ़ा दी है। नई ब्याज दर अब 5 फीसदी होगी। बैंक ने 180-270 दिनों की परिपक्वता अवधि वाली आवर्ती जमाओं के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा कर 7.75 फीसदी कर दी है। नई ब्याज दरें 8 जनवरी से प्रभावी होंगी।