पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस की 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदा है। बैंक को इस सौदे के संबंध में सभी नियामकीय मंजूरी मिल गई है। अधिग्रहण के बाद निजी सेक्टर की बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ इंडिया लिमिटेड हो जाएगी।
बीएसई की दी सूचना में पीएनबी ने कहा है कि बैंक को सीसीआई सहित सहित सभी नियामकों से मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को अनुमति मिल गई है। पीएनबी और मेटलाइफ दोनों ने 7 दिसंबर 2012 को सौदे की बाबत मंजूरी के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के यहां आवेदन किया था। पीएनबी ने 2011 में मेटलाइफ में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। हालांकि इस सौदे के वित्तीय पहलुओं की जानकारी नहीं दी गई थी।