फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिप्स ने बुजुर्गों के लिए उतारा फीचर फोन

Fri, 24 Oct 2014 11:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलिप्स मोबाइल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नया फीचर फोन लांच किया है। इस फोन में लार्ज फांट, लंबी बैटरी लाइफ और एसओएस फंक्शन जैसी खासियतें शामिल हैं। इस फोन की कीमत 3,800 रुपये है।
विज्ञापन


फिलिप्स इंडिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक प्राय: बाजार में उपलब्ध स्टैंडर्ड फोन में उनके छोटे फांट साइज के कारण दिक्कतों का सामना करते हैं। प्यू रिसर्च इंटरनेट ग्रुप के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को नई तकनीक अपनाने में कई तरह की मुश्किलें पेश आती हैं। पांच में से दो वरिष्ठ नागरिक शारीरिक या मानसिक तौर पर फिट नहीं हैं और उन्हें पढ़ने के दौरान मुश्किलें आती हैं या वह कई तरह की क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, जिनके चलते वह सामान्य रूप से रोजमर्रा के काम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं।

फिलिप्स इंडिया का कहना है कि 2.4 इंच की स्क्रीन पर लार्ज फांट साइज का यह फोन ऐसे उपभोक्ताओं को आसानी से पढ़ने और की-बोर्ड का इस्तेमाल सहज तरीके से करने में सक्षम बनाता है। इसमें 1630 एमएएच की लियान बैटरी लगी है और इसमें जीनियम पावर सेविंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो 1,128 घंटे की स्टैंडबाय टाइम और 24 घंटे तक का टॉकिंग टाइम उपलब्ध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें