फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंझट खत्म, अब बैंक से ही मिल जाएगा पीएफ का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने के लिए कर्मचारियों को अब फंड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भविष्य में कर्मचारियों को बैंक से ही पीएफ का पैसा मिल जाएगा। इसके लिए विभाग बैंकों में चलने वाली विड्रॉल पर्ची की तर्ज पर पीएफ विड्रॉल पर्ची लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


यह पर्ची विभाग के अलावा बैंकों में भी उपलब्ध रहेगी। इस पर्ची से कर्मचारी अधिकतम एक लाख रुपये तक के क्लेम के अलावा एडवांस भी निकाल सकेंगे।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि ज्यादा कर्मचारी अब किसी भी संस्थान या कंपनी में कुछ वर्षों (अधिकतम 3-5 वर्ष) के लिए ही कार्य करते हैं। यह चलन मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में मिलेगी राहत

कर्मचारियों की सहूलियत के लिए विभाग बैंक के माध्यम से ही छोटे दावों (अधिकतम एक लाख) के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होते ही कर्मचारियों को बैंक से ही भुगतान हो जाएगा।

वहीं, क्लेम के लिए बार-बार दावे से विभाग पर पेंडेंसी का लोड भी कम होगा। कर्मचारियों की सहूलियत के विभाग पीएफ विड्रॉल पर्ची जारी करेगा। यह पर्ची बैंक में ही जमा होगी। इसके बाद कर्मचारी के संबंधित खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।

इस दिशा में कंप्यूटरीकरण का काम विभाग में तेजी से चल रहा है। वहीं, कर्मचारियों के यूएएन, आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, पैन की जानकारी विभाग के पास आ रही है। सूत्रों के अनुसार नए साल की शुरूआत में ही उक्त व्यवस्था को लागू करने की तैयारी चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें