फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के दामों में डेढ़ रुपये की हो सकती है कटौती

Thu, 04 Oct 2012 01:49 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल के दामों में इस महीने 1.6 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर लाभ हो रहा है। रुपया अब डॉलर के मुकाबले पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे तेल कंपनियों की आयात लागत कम हुई है।
विज्ञापन


तेल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1 अक्तूबर से हमें पेट्रोल की बिक्री पर 1.60 रुपये प्रति लीटर का लाभ हो रहा है। आगे भी यदि लाभ की यही स्थिति बनी रहती है तो दामों में कटौती पर विचार किया जा सकता है।

मालूम हो कि पेट्रोल के दामों में पिछली बार 24 जुलाई को 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसके दाम 68.48 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। हालांकि तेल कंपनियां दामों में कटौती को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के करीब आने पर यह कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें