फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट के साथ 1.02 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

Mon, 01 Apr 2013 11:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसी ने सोमवार को पेट्रोल के दाम 85 पैसे प्रति लीटर घटाए दिए हैं। कीमतों की कटौती में वैट शामिल नहीं है। नई कीमतें आधी रात से लागू होंगी।
विज्ञापन


पिछले दो हफ्ते के दौरान दूसरी बार पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है। यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के चलते संभव हुई है।

वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 1.02 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। दिल्ली में सोमवार आधी रात के बाद पेट्रोल 67.29 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि पहले पेट्रोल की कीमत 68.34 रुपए प्रति लीटर थी।
विज्ञापन


गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर तीन रुपये सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट के चलते गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस का सिलेंडर तीन रुपये सस्ता हो गया है। आईओसी ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट की वजह से 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी प्राप्त रसोई गैस की कीमत सोमवार से 901.50 रुपये हो गई है, जो पहले 904.50 रुपये थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें