फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता में बढ़ी पेट्रोल, डीजल की कीमत

Wed, 02 Jan 2013 11:10 PM IST
नई दिल्ली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उफान आने के कारण भले ही अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कई दफा बढ़ाए गए हों लेकिन परिवहन समेत दूसरी अन्य लागत बढ़ने की वजह से नए साल में मुंबई और कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल ने 1 जनवरी से कोलकाता में पेट्रोल के दाम 52 पैसा प्रति लीटर और नॉन ब्रांडेड डीजल के दाम 20 पैसा प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल 79 पैसा प्रति लीटर और डीजल 51 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि दिल्ली में कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। इस बीच, चेन्नई में पेट्रोल एक पैसा प्रति लीटर महंगा और डीजल दो पैसा प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें