कामकाज नहीं होने, मशीनरी ठप करने और पालिसी पैरालाइसिस का दंश झेल रहे मनमोहन सिंह सरकार की भी उपलब्धियां कम नहीं हैं। सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013-14 में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 फीसदी रही। हालांकि, इसकी गणना के लिए आधार वर्ष में बदलाव किया गया है।
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अब आधार वर्ष 2011-12 है, जबकि पहले यह 2004-05 था। नए आधार वर्ष के सहारे हुई गणना के मुताबिक वर्ष 2013-14 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़ोतरी की दर 6.9 फीसदी रही, जबकि पुराने आधार वर्ष के सहारे हुई गणना में यह 4.7 फीसदी थी।