फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन मुंजाल सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ

Mon, 28 Jul 2014 09:29 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व प्रबंध निदेशक (एमडी) पवन मुंजाल वेतन के मामले में देश के सबसे कमाऊ सीईओ हैं।
विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष के दौरान उनके वेतन में 15.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 37.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
देश की अर्थव्यवस्था भले ही अभी पूरी तरह मंदी के दौर से नहीं उबरी हो, लेकिन वेतन वृद्धि के मामले में शीर्ष कंपनियों के सीईओ की चांदी रही।

मुंजाल के बाद सर्वाधिक वेतन वाले सीईओ की सूची में ल्यूपिन के देशबंधु गुप्ता का वेतन 69 फीसदी बढ़कर 37.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तीसरे स्थान पर अपोलो टायर्स के सीएमडी ओंकार सिंह कंवर रहे, जिनका वेतन पिछले साल 26 फीसदी बढ़कर 30.41 करोड़ रुपये सालाना पर पहुंच गया।

इसके बाद इंडियाबुल्स के समीर गहलोत का स्थान है, जिनका वेतन 29.6 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान गैर प्रवर्तक सीईओ के वेतन कम रहे। आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर का वेतन 5.23 करोड़ पये रहा, जबकि एक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ शिखा शर्मा का वेतन 3.75 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि पाने वालों में टीसीएस के एन चंद्रशेखरन भी शामिल हैं, जिनका वेतन 60 फीसदी बढ़कर 18.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें