फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम के सलाहकार बने पार्थसारथी शोम

Thu, 06 Dec 2012 03:12 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर पार्थसारथी शोम को केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। पार्थसारथी शोम का पद राज्यमंत्री का होगा। उनका कार्यकाल वित्तमंत्री के कार्यकाल तक होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पार्थसारथी शोम को जुलाई में जनरल एंटी अवॉयडेंस रूल्स इंडिया (गार) पर पुनर्विचार के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस समिति ने सितंबर में रिपोर्ट का मसौदा सौंपा था। इसमें गार का प्रस्तावित क्रियान्वयन तीन साल बाद अप्रैल, 2016 से सिफारिश की गई है।

इसके अलावा समिति वित्त मंत्री को अंतिम रिपोर्ट अक्टूबर में सौंप चुकी है। उल्लेखनीय है कि शोम अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, वर्ल्ड बैंक और संयुक्त राष्ट्र में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें