फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरआर में कमी आसान करती है सस्ते कर्ज की राह

Thu, 02 May 2013 08:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौद्रिक नीति में नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कटौती होने पर ही बैंक लोन की ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।
विज्ञापन


केवल मूल दरों में कटौती किए जाने पर बैंक कर्ज की ब्याज दरें घटाने में समर्थ नहीं हो पाते क्योंकि सीआरआर कम न होने से उनपर वित्तीय दबाव बना रहता है।

ऐसे में सीआरआर में कमी किए जाने पर मौद्रिक नीति में नरमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचने का रास्ता ज्यादा साफ होता है। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने यह बात अपनी एक रिपोर्ट में कही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्ज की ब्याज दरों को नीचे लाने के लिहाज से मौद्रिक नीति में रेपो रेट घटाने से ज्यादा कारगर उपाय सीआरआर में कटौती करना साबित होता है।
विज्ञापन


केवल रेपो रेट घटाए जाने पर बैंकों पर नकदी का दबाव बना रहता है और जमा पर ग्राहकों को अधिक ब्याज देने के चलते बैंक लोन की बेस रेट में कटौती नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ बैंकों ने अपने मार्जिन को बरकरार रखने के लिए बीती अवधि में सीआरआर में दो फीसदी तक की कटौती होने पर भी लोन की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें