फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिनों में घटेंगी प्याज की कीमतें: पवार

Wed, 06 Feb 2013 11:52 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से आपूर्ति सुधरने से अगले कुछ दिनों में प्याज की कीमतें नीचे आ जाएंगी। कृषि मंत्री ने यहां कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि प्याज का मसला कुछ दिनों में सुलझ जाएगा। देश में प्याज का पर्याप्त भंडारण है। आने वाले दिनों में आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से 15 फरवरी के बाद नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। उत्पादन घटने की आशंका में पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित रूप से तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में प्याज के खुदरा भाव दोगुने से अधिक बढ़कर 31 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि में 13 रुपये प्रति किलो थे।

उत्तर भारत में प्याज के दाम बढ़ने की वजह पर पवार ने कहा, मैंने नासिक से जानकारियां प्राप्त की हैं और कुछ कारोबारियों से बातचीत भी की। उनकी शिकायत है कि देश के उत्तरी हिस्से में प्याज भेजने के लिए उन्हें वैगन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें