फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC ढलवा रही है 14,000 सोने के सिक्के

Mon, 22 Dec 2014 09:09 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के लिए सरकार एक ओर सभी मंत्रालयों और सरकारी कंपनियों को बचत की नसीहत दे रही है, वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की कंपनी ओएनजीसी ने कर्मचारियों को बांटने के लिए करीब 14,000 सोने के सिक्के बनाने का आर्डर दिया है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओएनजीसी ने वाणिज्य मंत्रालय की कंपनी एमएमटीसी से 14,000 से भी ज्यादा सोने के सिक्के बनवाने के लिए एक रेट कांट्रेक्ट किया है। यह रेट कांट्रेक्ट दिसंबर 2014 से प्रभावी हुआ है और नवंबर 2017 तक लागू रहेगा। ये सिक्के 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम वजन के होंगे। बताया जाता है कि किसी सेवारत कर्मचारी या अधिकारी को उल्लेखनीय कार्य के एवज में पुरस्कार स्वरूप या अवकाश प्राप्त करने के वक्त इन सिक्कों को भेंट स्वरूप दिया जाता है।

ओएनजीसी के आधिकारिक प्रवक्ता से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इस कंपनी में अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को सोने का सिक्का भेंट किया जाता है। अवकाश के समय इसे देने के लिए भंडार में पर्याप्त संख्या में सिक्कों की आवश्यकता होती है, इसलिए समय-समय पर इसे बनवाया जाता है। यह कोई नया कार्य नहीं है।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार भेंट किए जाने वाले सोने के सिक्के का वजन अवकाश प्राप्त करने वाले का ओहदा और उनके काम करने की अवधि के आधार पर तय होता है। उदाहरण के लिए यदि निदेशक मंडल का सदस्य अवकाश ग्रहण करता है, तो उन्हें 50 ग्राम के सोने के सिक्के भेंट किए जाते हैं जबकि छोटे कर्मचारियोें को पांच ग्राम का सिक्का मिलता है। इस बार जो एमएमटीसी से कांट्रेक्ट हुआ है, उसके तहत सिक्के में ओएनजीसी का एमब्लेम नहीं ढाला जाएगा बल्कि सिक्कों में एमएमटीसी का नाम ही उभरा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें