फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लंबी पारी खेलना चाहती है वन प्लस

Mon, 15 Dec 2014 09:10 AM IST
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के स्मार्ट फोन बाजार में सिर्फ आमंत्रण के द्वारा ऑनलाइन मोबाइल फोन बेचने वाली चीन की कंपनी वन प्लस को भारत में बहुत बड़ा बाजार नजर आ रहा है। तभी तो इसने यहां एक लंबी पारी खेलने के लिए अपने अगले मॉडल को भी लांच करने की योजना बनाते हुए हर जेब में स्मार्ट फोन पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट पर दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसके मोबाइल फोन को खरीदने में रुचि दिखा कर आमंत्रण प्राप्त किया है। इनमें से 20,000 लोगों को फोन भेज भी दिया गया है। कंपनी की रणनीति एवं भविष्य की योजना पर अमर उजाला के संवाददाता शिशिर चौरसिया ने वन प्लस के 25 वर्षीय सह-संस्थापक कार्ल पेइ से विस्तृत बातचीत की। पेश है इस बातचीत के अंश:-
विज्ञापन


भारत को किस तरह के बाजार के रूप में देखते हैं?
भारत हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। यहां जिस तेज गति से स्मार्ट फोन की बिक्री बढ़ रही है, उसे देख कर तो मैं चकित हूं। यहां के बाजार में काफी संभावना है, क्योंकि अभी भी यहां एक अरब लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। यही तो चुनौती है कि इन व्यक्तियों तक कैसे स्मार्ट मोबाइल फोन पहुंचाया जाए।

भारत के जिन एक अरब लोगों की बात कर रहे हैं, वे क्या स्मार्ट फोन खरीद सकते है?
जरूर खरीद सकते हैं। देखिए ना, अभी जो हमने अपना पहला मोबाइल लांच किया है उसकी कीमत हमने 21,999 रुपये रखी है। अन्य कंपनियों स्मार्ट फोन में यदि आप यही खूबियां ढूढेंगे तो आपको ऐसे स्मार्ट फोन के लिए इससे दोगुनी कीमत चुकानी होगी। अभी तो शुरुआत है। आगे हम ऐसे फोन यहां लाएंगे, जो कि हर व्यक्ति के जेब के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन


आप सिर्फ आमंत्रण से ही फोन क्यों बेच रहे हैं?
हम यहां बेहद प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर प्रीमियम प्रोडक्ट बेच रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि इसे वही जांचे-परखे जो कि वास्तव में इसमें रुचि रखता है। इसे बेचने में हमारा मार्जिन बेहद कम है, इसलिए हम नहीं चाहते हैं कि हमारा फोन ग्राहक के दरवाजे से लौट जाए। इसलिए हम उन्हीं को बेचेंगे जो इसे खरीदने में वास्तव में रुचि रखते हैं। जिन व्यक्तियों को आमंत्रण नहीं मिला और उनकी रुचि हमारे फोन में है, तो वे हमारी वेबसाइट पर आएं, अपनी रुचि दर्शाएं, हम उन्हें भी आमंत्रण भेजेंगे। फिर वह हमारा फोन खरीद सकेंगे।

कितने फोन बेचने की योजना हैं?
पहली खेप में हमने 20,000 फोन डिस्पैच कर दिए हैं। हालांकि हमारी वेबसाइट पर दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने विजिट कर रुचि दर्शाई है और हमसे आमंत्रण प्राप्त किया है। इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। अगली खेप के लिए भी हमारा कंटेनर हांगकांग से चल चुका है, जो अगले कुछ दिनों में यहां पहुंच जाएगा।

सिर्फ ऑनलाइन ही बेचेंगे या रिटेलरों के जरिये भी?
हम सिर्फ ऑनलाइन ही बेचेंगे, क्योंकि रिटेलर के जरिये बेचने में खर्च ज्यादा पड़ता है। हमने पहले ही बताया कि हम बेहद कम मार्जिन पर काम कर रहे हैं।

फोन तो तेजी से बेचना शुरू कर दिया, ऑफ्टर सेल्स सर्विसेज की क्या व्यवस्था की?
हमने सर्विसिंग के लिए एचसीएल के साथ समझौता किया है। इसका मतलब है कि एचसीएल के सभी सर्विस सेंटरों पर हमारे स्मार्ट फोन की सर्विसिंग होगी।

शुरुआती बिक्री में आपने क्या देखा, कहां हो रही है बिक्री?
अभी 50 फीसदी से ज्यादा शिपमेंट हमने दिल्ली, चेन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई में भेजा है। हम अभी मेट्रो शहरों पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके बाद अन्य शहरों की तरफ भी ध्यान देंगे।

भारत के ग्राहकों के बारे में क्या ख्याल है?
हम पहले सोच रहे थे कि पता नहीं कैसा रिस्पांस मिलेगा, लेकिन यहां आकर हम खुश हैं। हमने पाया है कि यहां के लोग बेहद टेक सेवी हैं। ऐसे लोगों को हमारा उत्पाद बेहद भाएगा, क्योंकि उन्हें छोटे से स्मार्ट फोन में वह सब चीजें मिलेंगी जो वह चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें