फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाले नए गैस कनेक्शन मिलने शुरू

Fri, 16 Nov 2012 07:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ हफ्तों की रोक के बाद राज्य की तेल कंपनियों ने फिर से सब्सिडी वाले नए एलपीजी गैस कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर राज्यों से हुई है।
विज्ञापन


सितंबर माह में इस पर अस्थायी रूप से रोक लगा थी ताकि एक ही पते पर मल्टीपल गैस कनेक्शनों और फर्जी कनेक्शनों के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठी की जा सके। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीन कंपनियों ने मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

जल्द ही जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और त्रिपुरा में भी इसकी सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। जैसे ही अन्य राज्यों में केवाईसी फॉर्म की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वहां पर भी नए कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘जिन लोगों ने मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और अंडमान निकोबार में 15 अक्तूबर तक नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है और जिनके पास कोई गैस कनेक्शन नहीं है। वह अब सब्सिडी वाले नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें