तेल कंपनियों ने नए एलपीजी कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों ने यह रोक अनिश्चित काल के लिए लगाई है। इंडियन ऑयल ने इस संबंध में एक इंटर्नल सर्कुलर भी जारी कर दिया है। भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी जल्द ही ऐसा कर सकती हैं।
दरअसल तेल कंपनियां एक ही परिवार में एक से अधिक गैस कनेक्शन रोकने के लिए एक सर्वे करा रही हैं। इस सर्वे के मद्देनजर ही उन्होंने कुछ समय तक नए गैस कनेक्शन न देने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह सर्वे पूरा होने में 3 से 4 महीने लग सकते हैं, तब तक नए कनेक्शनों पर रोक रहेगी। हालांकि कंपनियां नए कनेक्शन के लिए आवेदन लेना जारी रखेंगी।
इस बीच, इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने कहा है कि नए कनेक्शन पर पाबंदी को लेकर कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। केवल यह कहा गया है कि नए कनेक्शन देते हुए दस्तावेजों की पुख्ता जांच की जाएगी।