फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टरों से बकाया वसूलने के लिए एनएसइएल ने राज्यों से मांगी मदद

Fri, 13 Jun 2014 06:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसइएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक साजी चेरियन ने बताया कि अब तक 24 डिफाल्टरों में से सिर्फ दो सदस्यो ने पूरा भुगतान किया है शेष 22 सदस्य अब भी भुगतान में डिफाल्ट कर रहे हैं। ऐसे में हमने छह राज्यो के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर रकम वसूल करने में उनके हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को इस बारे में अलग-अलग पत्र लिखे गए हैं। एनएसइल प्रमुख ने कहा कि एक्सचेंज डिफाल्टरों से पैसे वसूलने में दिल्ली पुलिस की मदद भी ले रहा है।

एनएसइल ने अब तक 5,689 करोड़ रुपये के बकाए में से डिफाल्टरों से मात्र 354 करोड़ रुपये वसूले हैं। एक्सचेंज पिछले वर्ष जुलाई में सरकार के आदेश पर कारोबार निलंबित किए जाने के बाद से भुगतान संकट का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें