फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE चीफ का चीनी कंपनियों को निवेश का ऑफर

Tue, 23 Sep 2014 09:07 AM IST
बीजिंग/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान चीन द्वारा भारत में निवेश संबंधी कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद अब भारत ने चीन की वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों को आकर्षित करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी-सीईओ) चित्रा रामकृष्णा ने इसी कवायद के तहत चीनी कंपनियों को भारत में कारोबार की बेहतर संभावनाओं का हवाला देते हुए भारतीय बाजार में निवेश करने को आमंत्रित किया।

चीन के शेनजेन स्टॉक एक्सचेंज के प्रेसिडेंट व सीईओ से दोतरफा बातचीत के बाद राधाकृष्णा ने कहा कि हम चीन की ओर इस लिहाज से खास ध्यान दे रहे हैं कि दोनों देशों के बीच दो तरफा कारोबार और निवेश की दिशा में अगर कुछ भी बाधाएं हैं, तो उन्हें खत्म किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर एशिया के हाल के आर्थिक परिदृश्य पर नजर डाली जाए, तो भारत उन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसने काफी अच्छे आर्थिक विकास का प्रदर्शन किया है। ऐसे में चीन की कंपनियों के लिए भारत में निवेश के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें