फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक के कार्ड से करिए मेट्रो की यात्रा

Thu, 26 Jun 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट की राशि आईसीआईसीआई बैंक के नए कार्ड के जरिए इस्तेमाल हो जाएगी। बैंक ने इसके लिए दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर यूनफेयर प्लेटिनम कार्ड लांच किया है।
विज्ञापन


जिसमें खास तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रांजिट चिप लगाई गई है। जिससे वह मेट्रो में इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट कार्ड की तरह काम करेगा। इस कार्ड की खास बात यह है कि आपको स्मार्ट कार्ड की तरह इसे रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा।
रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरतबुधवार को कार्ड लॉन्च के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने बताया कि यूनीफेयर कार्ड में ऑटो टॉप की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


सभरवाल के अनुसार जैसे ही कार्ड में 100 रुपये से कम राशि पहुंचती है, तुरंत मेट्रो यात्रा के लिए कार्ड 200 रुपये से रिचार्ज हो जाएगा। रिचार्ज सुविधा मेट्रो स्टेशन के अंदर होने पर उपलब्ध होगी।

जो कि ऑटोमेटिक रुप से रिचार्ज होगा। शुरूआत में ऑटो टॉप अप की सुविधा दिल्ली मेट्रो के 54 स्टेशन में मिलेगी। जिसे धीरे-धीरे सभी स्टेशन पर शुरू कर दिया जाएगा।
199 रुपये ज्वाइनिंग शुल्क और 20 रुपये मासिक सेवा शुल्कक्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 199 रुपये का सालाना शुल्क भी देना होगा। वहीं कार्ड पर ज्वांइनिंग फीस के रुप में 199 रुपये और 20 रुपये मासिक सेवा शुल्क उपभोक्ता को देना होगा।
विज्ञापन


बैंक ने इसके अलावा अपने मौजूदा ग्राहकों को भी यूनीफेयर कार्ड लेने का विकल्प दिया है। ग्राहक बैंक से संपर्क कर नए कार्ड को ले सकते हैं। सभरवाल के अनुसार मार्च तक बैंक को ऐसे 1 लाख कार्ड जारी करने की उम्मीद है।

दिल्ली के अलावा बैंक ने हैदराबाद, मुंबई, बंगलुरू में इस तरह के कार्ड लांच करने का समझौता किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें