देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अब बच्चों के लिए खाता खोलना आसान हो गया है। बैंक ने बच्चों के लिए दो तरह के खाते की योजना शुरू की है।
‘पहला कदम’ नाम के बचत खाते के तहत किसी भी उम्र का बच्चा खाता खुलवा सकता है। हालांकि इसके लिए उसे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ संयुक्त रूप से खाता खुलवाना होगा।
इसके अलावा ‘पहली उड़ान’ बचत खाते के तहत 10 साल या उससे ज्यादा के उम्र का बच्चा अकेले खुद का खाता खुलवा सकेगा। बैंक इन खातों पर एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा के साथ, प्रतिदिन 5000 रुपये ट्रांजैक्शन की सुविधा देगा।
इसमें मोबाइल बैंकिंग के जरिए 2,000 रुपये तक प्रतिदिन ट्रांजैक्शन की सुविधा भी मिलेगी। इसमें खाताधारक को आवर्ती जमा (आरडी) और सावधि जमा (एफडी) की भी सुविधा मिलेगी।