फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-धन की सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे पुराने ग्राहक

Wed, 17 Sep 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार अब ऐसे खाता धारकों को भी जन-धन योजना के तहत मिलने वाले बीमा आदि की सुविधाओं देगी। इसके लिए बस खाता धारकों को अपने बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन

बीमा और दूसरी सुविधा पाने के लिए दोबारा खाते खुलवा रहे थे लोगमंगलवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब पहले से वित्तीय समावेशन अभियान के तहत खुलवा चुके खाता धारक अपनी बैंक शाखा जाकर रुपे आधारित डेबिट कार्ड और उस पर मिलने वाले एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके आधार पर उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जन-धन योजना के तहतखाते पर मिलने वाली 5000 ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा भी इन खातों पर दी जाएगी। जो कि  ग्राहक के छह महीने तक खाते के इस्तेमाल के रिकार्ड को देखकर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने अभी 30 हजार रुपये के अतिरिक्त जीवन बीमा की सुविधा मिलने पर स्पष्टता जारी नहीं की है। जन-धन के तहत 26 जनवरी 2015 तक खाते खुलवाने पर सरकार 30 हजार रुपये के अतिरिक्त जीवन बीमा का लाभ सरकार दे रही है।
ओवर ड्रॉफ्ट सुविधा में महिलाओं को तरजीहवित्त मंत्रालय ने बैंकों को कहा है कि खातों पर 5000 रुपये तक मिलने वाली ओवरड्रॉफ्ट सुविधा को देने में महिलाओं को खास तरजीह दी जाय। साथ ही ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा भी एक परिवार से एक ही सदस्य को ही दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें