ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए डीजल महंगा कर दिया है। अब देशभर में डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वहीं पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू होंगी। जाहिर है डीजल के दाम में इजाफे का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
दाम में बढ़ोतरी से खाने पीने से लेकर सवारी गाड़ियों का किराया बढ़ना तय है।देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 50 पैसे बढ़ने के बाद 45.95 होगी जो पहले 44.45 रुपए प्रति लीटर थी।
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती की गई थी। पेट्रोल 1.27 प्रति लीटर और डीजल 1.17 प्रति लीटर सस्ता हुआ था।