भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के माध्यम से ई-टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। ई टिकट बुक कराने वाले यात्री बोर्डिंग स्टेशन चेंज करने की सुविधा का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे।
अभी तक यह सुविधा सिर्फ रेलवे काउंटर पर जाने से ही यात्रियों को मिलती थी लेकिन रेलवे की नई व्यवस्था के तहत यह लाभ अब ई-टिकट लेने वाले यात्री घर बैठे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
आईआरसीटीसी की बुक हिस्ट्री में यह सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके तहत ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं।