फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र बनके कमाइए रुपए, मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मित्र को न्यूनतम 5000 रुपये का फिक्सड वेतन मिलेगा, इसके अलावा खातों में लेन-देन पर अलग से कमीशन भी मिलेगा। साथ ही बैंक मित्र के लिए अलग के एक कर्ज स्कीम भी तैयार की गई है। जिसमें उसे कंप्यूटर, वाहन आदि के लिए कर्ज भी बैंक देगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुराने वित्तीय समावेशन में उम्मीद के मुताबिक खाते न खुल पाने की एक बड़ी वजह बिजनेस कॉरसपांडेंट का टिकाऊ न होना रहा था।

ऐसा इसलिए था, कि उसमें कोई फिक्स वेतन का प्रावधान नहीं था। इस कमी को देखते हुए नई स्कीम प्रधानमंत्री जन-धन योजना में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

बैंक नियुक्त करेंगे 50 हजार बैंक मित्र

बैंक मित्र के लिए बनी स्कीम में जहां उनका न्यूनतम 5000 रुपये वेतन प्रतिमाह फिक्सड किया गया है। वहीं खाता खोलने और उसमें होने वाले लेन-देन के लिए कमीशन (वैरिएबल) अलग से तय किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर, वाहन आदि को खरीदने के लिए 1.25 लाख रुपये का कर्ज मिलेगा।

बैंक मित्र को काम के लिए कंप्यूटर, वाहन आदि की भी जरूरत पड़ेगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार बैंक मित्र की जरूरतों को देखते हुए स्कीम में प्रावधान किया गया है कि वह 1.25 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकेगा।
विज्ञापन

कौन बन सकेगा बैंक मित्र

जिसमें 50 हजार रुपये उपकरण के लिए, 25 हजार रुपये कार्यशील पूंजी और 50 हजार रुपये वाहन का कर्ज मिलेगा। इसके लिए उसे 35 महीने से लेकर 60 महीने तक का कर्ज मिलेगा। कर्ज के लिए 18-60 साल की उम्र के लोग पात्र होंगे।

कोई भी व्यस्क व्यक्ति बैंक मित्र बन सकता है। इसके अलावा सेवानिवृत हो चुके बैंक कर्मचारी, शिक्षक, बैंक, सेना के व्यक्ति भी इसके लिए पात्र होंगे।

साथ ही केमिस्ट शॉप, किराना शॉप, पेट्रोल पंप, स्वयं सहायता समूह, पीसीओ, कॉमन सर्विस सेंटर आदि भी बैंक मित्र बन सकेंगे। सरकार की इस नई स्कीम से हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें