फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3जी सेवा पर वोडाफोन और आइडिया को भी नोटिस

Fri, 05 Apr 2013 09:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारती-एयरटेल के बाद अब वोडाफोन और आइडिया को भी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


विभाग ने यह नोटिस दोनों कंपनियों को 3जी सेवा देने के तहत लाइसेंस नियमों की अवलेहना करने पर दिया है।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने इसके तहत वोडाफोन इंडिया पर 550 करोड़ रुपये और आइडिया सेल्युलर पर 300 करोड़ रुपये की पेनॉल्टी लगाई है।

भारती एयरटेल सहित, वोडाफोन और आइडिया ने 3जी सेवा के तहत रोमिंग की सेवा देने के लिए आपस में समझौता किया हुआ है, जिसके तहत अपने सर्किल के बाहर यह कंपनियां ग्राहकों को रोमिंग सेवा 3जी के तहत देती है, जबकि साल 2010 में हुई नीलामी में किसी भी कंपनी को पूरे देश में सेवा देने के लिए लाइसेंस नहीं मिला हुआ है। भारतीय एयरटेल के पास 13 सर्किल, वोडाफोन इंडिया के पास नौ सर्किल और आइडिया के पास 11 सर्किल में लाइसेंस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें