मोबाइल बाजार में कभी टॉप पर रही कंपनी नोकिया 3जी और 4जी मोबाइलों के बाजार में नया प्राइस वार शुरू करने की तैयारी में है। इस सेग्मेंट में सस्ते हैंडसेट उतार कर कंपनी एक बार फिर से बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में उसे पछाड़ कर नंबर एक के पायदान पर कब्जा जमाने वाली वाली कोरियाई कंपनी सैमसंग को कड़ी टक्कर दे सकेगी।
माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल डिवाइस (पुराना नाम नोकिया) के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स क्रिस वेबर ने कहा कि हम मोबाइल फोनों की कीमतों को उनके मौजूदा स्तर से नीचे और नीचे धकेलना चाहते हैं। हम इसे 3जी और 4जी (एलटीई) दोनों ही हैंडसेटों को लेकर करना चाहते हैं, जोकि हमें इस बाजार में मजबूती देगा।