फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंझट खत्म: तत्काल टिकट में जरूरी नहीं पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान अब मुसाफिरों को पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाने के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि काउंटर पर तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान न तो पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाने की जरूरत है और न ही तत्काल ई टिकट बुकिंग के दौरान पहचान पत्र का नंबर डालने की जरुरत है।
विज्ञापन


अभी तक तत्काल टिकट की बुकिंग केदौरान मुसाफिर जिस पहचान पत्र की फोटो कॉपी दिखाता था या फिर उसका नंबर डालता था यात्रा के दौरान उसे ही साथ ले जाना अनिवार्य था। लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा। हालांकि मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यात्रा के दौरान मुसाफिरों को अपने पास पहचान पत्र रखना जरूरी होगा। इसके लिए उसने 10 पहचान पत्रों का निर्धारण किया है।

यही नहीं मुसाफिरों को इस झंझट से मुक्ति मिलने के बाद अब रिजर्वेशन चार्ट के आगे उनके पहचान पत्र का नंबर भी अंकित नहीं होगा।

एक सितंबर तक शुरू होगी योजना

मंत्रालय इस सुविधा को एक सितंबर तक या फिर उससे पहले लागू करेगा। इसके लिए क्रिस ने सॉफ्टवेयर में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अभी तक बुकिंग के दौरान दिखाए गए पहचान पत्र की मूल प्रति यात्रा के दौरान साथ नहीं ले जाने या फिर कोई अन्य पहचान पत्र दिखाने पर यात्री को बिना टिकट करार देते हुए भारी जुर्माना ठोकने का प्रावधान है।

ठीक ऐसा ही तत्काल ई टिकट की बुकिंग के दौरान दर्शाए गए पहचान पत्र की मूल प्रति यात्रा के दौरान नहीं दिखाने पर यात्री को बिना टिकट माना जाता है, लेकिन मंत्रालय के इस कदम से अब मुसाफिरों को बड़ी राहत मिल जाएगी। हालांकि मंत्रालय ने यह भी साफ कहा है कि अगर निर्धारित किए गए 10 पहचान पत्रों में से यात्रा के दौरान अन्य कोई पहचान पत्र दिखाया जाता है तो उसे बिना टिकट मानकर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।

सार्वजनिक हो रही थी पहचान

रेलवे ने जब रिजर्वेशन चार्ट पर पहचान पत्र का नंबर अंकित करना शुरू किया था तभी यह बात सामने आई थी कि इससे पहचान सार्वजनिक होगी।

काउंटर पर पहचान की फोटो कॉपी देने पर भी सवाल उठे थे कि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

तत्काल टिकट लेने पहुंचे कई लोग यह भूल जाते थे कि उन्हें पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी देनी है।

लिहाजा उन्हें काउंटर पर से वापस लौटना पड़ता था।

विज्ञापन

तत्काल टिकट पर सफर के लिए मान्य पहचान पत्र

ये ‌कागजात रखें साथ
1. वोटर आईडी कार्ड
2. पैन कार्ड
3. मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज की ओर से जारी फोटो आई कार्ड
4. राष्ट्रीयकृत बैंक का फोटोयुक्त पास बुक
5. पार्सपोर्ट
6. ड्राइविंग लाइसेंस
7. फोटोग्राफ वाले क्रेडिट कार्ड
8. राज्य और केंद्र सरकार की फोटो आई कार्ड
9. आधार कार्ड
10.केंद्रीय व राज्य पीएसयू, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय व पंचायतों की ओर से जारी पहचान पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें