फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के लिए कूड़ा टैक्स की वसूली नहीं

Sat, 29 Dec 2012 10:21 PM IST
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 14 और 23 के लोगों को कूड़ा टैक्स से राहत प्रदान कर दी है। हुडा प्रशासक ने सेक्टर में रहने वालों को अपने पसंद का ठेकेदार चुनने का समय दिया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि जब तक पसंद का ठेकेदार नहीं आएगा, तब तक कूड़ा टैक्स की योजना को लागू नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जाफरा के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड ) अमर सिंह बताते हैं कि हुडा ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब छह महीने पहले सेक्टर 14 और 23 में कूड़ा टैक्स योजना शुरुआत की थी। सेक्टरवासी इस बात पर विरोध जता रहे थे कि जिस कंपनी के पास पहले से सफाई का जिम्मा है, उसे अलग से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी क्यों सौंपी जा रही है। वह भी तब जब लोग उसके काम से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि हुडा प्रशासक ने पिछले दिनों भरोसा दिला दिया है कि जब तक सेक्टर के लोगों की पसंद का ठेकेदार नहीं आएगा, तब तक यह योजना लागू नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पसंद का ठेकेदार चुनने के लिए एक माह का समय दिया गया है। खास बात है कि ट्रायल के दौरान गंदगी उठाने के लिए सेक्टरवासियों को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं भरना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी इस संबंध में अपने सुझाव दे सकते हैं, क्योंकि इसी के आधार पर सफाई व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें