प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग की पहली बैठक आगामी 6 फरवरी को आयोजित होगी।
नीति आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसकी पहली बैठक में आयोग के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी और इसके सभी कार्यपालकों की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद 8 फरवरी को आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक भी होगी, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र शासित प्रदेशों के उप राज्याल भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 7 दिसंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, ताकि नीति आयोग के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा सके। इसके बाद ही नीति आयोग का स्वरूप सामने आया।