फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालको की शेयर बिक्री को पूर्ण अभिदान

Sat, 16 Mar 2013 12:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नालको के पब्लिक ऑफर को शुक्रवार को बाजार बंद होने से पहले ही पूर्ण अभिदान मिल गया। सरकार को इस शेयर बिक्री से कम से कम 515 करोड़ रुपये मिलना तय है।
विज्ञापन


शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, सुबह शेयरों की नीलामी शुरू होने के बाद दोपहर 3.03 बजे तक 13.21 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि ऑफर का आकार 12.88 करोड़ शेयर का था। वैध बोलियों का भारित औसत मूल्य यानी इंडिकेटिव प्राइस 40.01 रुपये प्रति शेयर था। सरकार को इस भाव पर करीब 515 करोड़ रुपये  हासिल होंगे।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में विनिवेश पर अधिकार प्राप्त मंत्री समूह ने नालको में ऑफर ऑफ सेल के जरिए 25.77 करोड़ शेयर या 10 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने को अनुमति दी थी। सरकार ने नालको में अभी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेची है।
विज्ञापन


शेयर बिक्री के लिए फ्लोर प्राइज 40 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इस बीच, शेयर बाजारों में नालको के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार पर नालको के शेयर पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 8.81 फीसदी टूटकर 40.35 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें