फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैना किदवई बनीं फिक्की की पहली महिला अध्यक्ष

Sat, 15 Dec 2012 11:24 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसबीसी इंडिया की प्रमुख नैना लाल किदवई देश के प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। संगठन के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली वह पहली महिला हैं। शनिवार को हुई फिक्की की 85वीं वार्षिक आम सभा में सिद्धार्थ बिरला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ज्योत्सना सूरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नैना किदवई हावर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कारोबार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। भारत में किसी निजी या विदेशी बैंक में सीईओ के पद तक पहुंचने वाली भी वह पहली महिला हैं। फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए सिद्धार्थ बिरला एक्सप्रो इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष है। जबकि उपाध्यक्ष ज्योत्सना सूरी पिछले पांच वर्षों से फिक्की की टूरिज्म कमेटी की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें