वैकल्पिक ईंधन की दिशा में कार्यरत माय इको एनर्जी ने रिन्यूवल डीजल ‘इन्डीजल’ विकसित किया है। यह पूरी तरह से पेट्रोलियम डीजल का विकल्प है।
कंपनी का कहना है कि पुणे में पहला इन्डीजल फ्यूल स्टेशन खुलेगा। इस फ्यूल स्टेशन का निर्माण कुशल और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा सोल्यूशन पेश करने के उद्देश्य से किया गया है।
माय इको एनर्जी का मानना है कि उसकी यह पहल सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मदद पहुंचाएगी।