फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के दिन म्यूचुअल फंड का नहीं होगा कारोबार

Wed, 25 Feb 2015 09:34 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशक 28 फरवरी को शेयर बाजार खुले रहने के बावजूद म्यूचुअल फंड बेच या खरीद नहीं सकेंगे। इसी दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेेंगे। बाजार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बजट का दिन म्यूचुअल फंडों के लिए कारोबार का दिन नहीं होगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार म्यूचुअल फंडों के लिए कारोबार के दिन नहीं होते हैं।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड हाउस गैर कारोबारी दिनों में डेट अथवा इक्युटी फंडों की कुल असेट वैल्यू आवंटित नहीं करते हैं और फंडों के लिए आवंटन इसके बाद कारोबारी दिनों में शुरू किया जाता है। शनिवार को गैर कारोबारी दिन रखने के फैसले का मतलब है कि इक्विटी एमएफ निवेशक बजट के दिन के अवसर को नहीं भुना पाएंगे।

हालांकि एक्सचेंज ट्रेडेड  फंडों में ट्रेडिंग की अनुमति दी जाएगी। पिछले सप्ताह पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई और एनएसई सहित शेयर बाजारों को बजट के दिन बाजार खुले रखने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें