फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की तेजी ने फूंकी म्यूचुअल फंडों में जान

Thu, 03 Jul 2014 08:56 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी का फायदा म्यूचुअल फंडों को निवेश में बढ़ोतरी के रूप में मिला है। तेजी के इस माहौल के चलते चालू वित्त वर्ष (2014-15) की पहली तिमाही में म्यूचुअल फंडों में निवेश (एयूएम) 80 हजार करोड़ रुपये की मजबूत बढ़ोतरी साथ 9.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून 2014 की अवधि में देश के 44 म्यूचुअल फंडों का एयूएम 9.85 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पहले बीते वित्त (2013-14) की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च 2014) में यह 9.05 लाख रुपये करोड़ थी। फंडों में महीनेवार निवेश की बात की जाए, तो मई में यह 10.11 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक एचडीएफसी म्यूचुअल फंड 1.30 लाख करोड़ रुपये के एयूएम के साथ टॉप पर बना रहा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल 1.18 लाख करोड़ रुपये के एयूएम के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रिलायंस म्यूचुअल फंड 1.12 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंरब पर रहा।
विज्ञापन


इसके बाद बिड़ला सनलाइफ 98,556 करोड़ व यूटीआई म्यूचुअल फंड 79,441 करोड़ रुपये के एयूएम के साथ रहा। देश के टॉप-10 म्यूचुअल फंडों के एयूएम में बीती तिमाही में कुल 68,000 करोड़ रुपये या करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें