फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी बंधु दुनिया के 20वें सबसे रईस

Mon, 22 Apr 2013 09:30 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में कारोबार को लेकर अनिल और मुकेश अंबानी की राहें भले जुदा हों, लेकिन दोनों की कुल संपत्ति को साझा कर दिया जाए तो ये दोनों दुनिया की 20वें सबसे रईस ठहरते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार संडे टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। अखबार ने विश्व के सबसे धनी लोगों की सूची में अंबानी बंधुओं को 20वां स्थान दिया है।

दोनों की संपत्ति को 17 अरब पाउंड आंका गया है। यह आंकड़ा पिछले साल के 19 अरब पाउंड के मुकाबले कम है।

ब्रिटेन के भारतीय मूल के कारोबारी हिंदुजा बंधुओं को इस सूची में 47वां स्थान दिया गया है। उनकी कुल संपत्ति 11 अरब पाउंड आंकी गई है, जो पिछले साल के 9 अरब पाउंड के मुकाबले ज्यादा है।
विज्ञापन


सुपर मार्केट वालमार्ट के स्वामित्व वाला वाल्टन परिवार सूची में पहले पायदान पर है। इन लोगों की कुल संपत्ति 90 अरब पाउंड आंकी गई है। पिछले साल इन लोगों की संपत्ति 51 अरब पाउंड थी।

टॉप से फिसले लक्ष्मी मित्तल
उधर, संडे टाइम्स द्वारा जारी ब्रिटेन के सबसे रईस लोगों की सूची में भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल अब शीर्ष पर कायम नहीं रहे।

बीते आठ सालों से पहले पायदान पर कायम रहने वाले मित्तल को इस बार चौथा स्थान दिया गया है। मित्तल की कुल संपत्ति 10 अरब पाउंड आंकी गई है। पिछले साल उनकी संपत्ति 12.5 पाउंड थी।

जानेमाने उद्योगपति लार्ड स्वराज पाल की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। उन्हें हाउस ऑफ लार्ड का सबसे धनी पीयर बताया गया है। हिंदुजा बंधु इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

रूसी मूल के 59 वर्षीय कारोबारी अलीशेर उस्मानोव लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 13 अरब पाउंड आंकी गई है। वे रूस के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें