फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकन बेचेंगे मुकेश अंबानी

Wed, 23 Oct 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी अब चिकन रेस्त्रां में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी अब देश में तेजी से तरक्की कर रहे क्विक सर्विस रेस्त्रां कारोबार में हाथ अजमाएंगे। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस कारोबार में ब्रिटेन की कंपनी के साथ मिलकर शुरू करेगी।

मुकेश अंबानी ने अपनी इस नई चेन का नाम चिकन केम फास्ट दिया है। इस कारोबार में केएफसी सबसे चर्चित कंपनी है।

अपनी इस नई चेन के लिए अंबानी ने ब्रिटेन की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी टू सिस्टर्स फूड इंडिया के 45 फीसदी शेयर खरीद लिए हैं। शुरूआत में दोनों कंपनियां फूड आउटलेट को फ्रोजन और चिल्लड फूड सप्लाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में क्विक सर्विस रेस्त्रां एक तेजी से बढ़ता कारोबार है। यह कारोबार 30 फीसदी की तेजी से बढ़ रहा है।

इसी तेजी को देखते हुए मुकेश अंबानी ने इस कारोबार पर दांव लगाया है। इस कारोबार में अंबानी की एंट्री से सीधा असर केएफसी पर पड़ेगा। केएफसी के लिए ये खबर एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें