फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चीन से होते हैं साइबर हमले

Sun, 05 Oct 2014 06:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट से होने वाले साइबर हमले का सबसे ज्यादा खतरा एशियाई देशों से है। पहले पांच देशों में तीन देश एशिया के हैं। इनमें सबसे ज्यादा साइबर हमले चीन से किए जा रहे हैं। चीन की कुल साइबर हमलों में 43 फीसदी हिस्सेदारी है। चीन की खास बात यह है कि उसके साइबर हमलों में हिस्सेदारी घटने की जगह बढ़ रही है। चीन के बाद साइबर हमले करने वाले देशों में इंडोनेशिया ,अमेरिका, ताइवान और भारत का नंबर आता है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि वहां से होने वाले साइबर हमलों की तादाद घट रही है।
विज्ञापन


क्लाउड सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी अकामाई टेक्नोलॉजी द्वारा जारी की गई स्टेट ऑफ द इंटरनेट रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 की दूसरी तिमाही में साइबर हमलों में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 70 फीसदी हिस्सेदारी रही है। जिसमें से चीन की 43 फीसदी और इंडोनेशिया की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार पहली तिमाही की तुलना में सबसे ज्यादा हमले इंडोनेशिया से बढ़े हैं। पहली तिमाही में इंडोनेशिया की केवल 6.8 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अब 15 फीसदी है। इसी तरह चीन की भी पहली तिमाही की तुलना में 41 फीसदी से बढ़कर 43 फीसदी हो गई है।

भारत पांचवें नंबर पर
रिपोर्ट के अनुसार भारत से साइबर हमलों की संख्या को देखते हुए वह पांचवें नंबर पर है। हालांकि अच्छी बात यह है कि भारत से हो रहे हमलों की हिस्सेदारी पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में कम हुई है। दूसरी तिमाही में यह घटकर 2.6 फीसदी से 2.1 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन


सबसे कम हमले अफ्रीका से
दुनिया में सबसे कम साइबर हमले अफ्रीकी देशों से होते हैं। उसके बाद दक्षिण अमेरिकी देशों का नंबर आता है। वहीं यूरोप की हिस्सेदारी 11 फीसदी है। जबकि उत्तरी अमेरिकी देशों की हिस्सेदारी 14 फीसदी है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा हमले इन 10 देशों से
1. चीन
2. इंडोनेशिया
3. अमेरिका
4. ताइवान
5. भारत
6. रूस
7. ब्राजील
8. दक्षिण कोरिया
9. टर्की
10. रोमानिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें