दुनिया भर के नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर नजर रखने वाली ट्विप्लोमेसी के अनुसार नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फालो करने वाले लोगों की संख्या जल्द ही व्हाइट हाउस के फालोअर से ज्यादा हो जाएगी।
अभी ट्विटर पर नेताओं के फालोअर के आधार पर दुनिया में पांचवे नंबर पर है मोदी,
सबसे ज्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हैं फालोअरदुनिया की प्रमुख कंपनी कम्युनिकेशन कंपनी बर्सन एंड मारस्टेलर द्वारा जारी की गई सालाना रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के ट्विटर पर इस समय 49,76,734 फालोअर हैं।
वहीं मोदी के फालोअर की संख्या 49,67,847 पहुंच चुकी है। इस समय संख्या के आधार पर मोदी दुनिया में पांचवे सबसे बड़े नेता हैं, जिनके ट्विटर पर इतनी संख्या में फालोअर हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा के कैंपेन अकाउंट पर 4.3 करोड़ फालोअर हैं। इसकेबाद पोप फ्रांसिस के 1.4 करोड़ फालोअर हैं।
तीसरे नंबर में इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट सुशीलो बामबांग है। चौथे नंबर पर व्हाइट हाउस और पांचवे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार उसने दुनिया भर के 161 देशों के 643 सरकारी अकाउंट का विश्लेषण किया है। केवल 38 देश ऐसे हैं जिनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। इनमें से ज्यादातर देश अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देश हैं।