मोबाइल रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी माबाइल स्टोर लिमिटेड ने सैमसंग हैंडसेट की खरीद पर मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन मुफ्त देने का ऑफर पेश किया है।
इसके तहत कंपनी सैमसंग का हैंडसेट खरीदने पर ग्राहकों को 12,000 रुपये का मोबी गार्ड कॉम्प्लीमेंटरी पैकेज मुफ्त दे रही है। इसके तहत ग्राहकों को मोबाइल चोरी, एक्सिडेंटल डैमेज, नॉर्टन के जरिए डाटा प्रोटेक्शन और एक वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ दिया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर का लाभ देश के 100 से ज्यादा शहरों में उसके 800 से अधिक आउटलेट से सैमसंग हैंडसेट खरीद का उठाया जा सकता है। मोबाइल स्टोर का यह ऑफर 14 सितंबर तक जारी रहेगा।