आईआईपी के मजबूत आंकड़ों से आरबीआई द्वारा ब्याज दरें घटाए जाने की आस टूटने से मायूस घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। औद्योगिक विकास दर के आंकड़े जारी होने के बाद बाजार में बिकवाली के जोर पकड़ने से बीएसई का सेंसेक्स 31.88 अंक फिसल कर 19,355.26 अंक पर और नएनएसई का निफ्टी 10.80 अंक उतरकर 5,888 अंक पर बंद हुआ।
बड़ी कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा वहीं छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली बनी रहने से बीएसई का मिडकैप 4.17 अंक बढ़कर 7,039.07 अंक पर और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत अर्थात 18.07 अंक गिरकर 7,420.17 अंक पर रहा।
बीएसई में कुल 3,063 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,431 बढ़त में और 1,498 में गिरावट रहे, जबकि 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बजाज ऑटो 2.57 प्रतिशत, महिंद्रा 2.20, हीरो 1.92, रिलायंस 1.53, सनफार्मा 1.35, आईटीसी 0.74, टीसीएस 0.45, एचडीएफसी बैंक 0.38 और इनफोसिस 0.21 प्रतिशत बढ़त के साथ शामिल रहीं।
गिरावट में रहने वाले शेयरों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर 2.65 प्रतिशत, भेल 1.98, गेल इंडिया 1.67, जिंदल स्टील 1.55, ओएनजीसी 1.44, हिंडाल्को 1.42, एचडीएफसी 1.33, विप्रो 1.25, एलएंडटी 1.18, टाटा पावर 0.93, आईसीआईसीआई बैंक 0.86, एनटीपीसी 0.71, एयरटेल 0.68, टाटा मोटर्स 0.58, स्टेट बैंक 0.39, डा रेड्डी 0.38 और टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत के साथ शामिल रहे।
बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में सीडी 0.95 प्रतिशत, ऑटो 0.94, आईटी 0.38, टेक 0.34, तेल एवं गैस 0.31 और एचसी 0.20 फीसदी शामिल हैं। गिरावट में रहने वालों में सीजी 0.99 फीसदी, पीएसयू 0.81, धातु 0.71, पावर 0.65, बैंकिंग 0.32, एफएमसीजी 0.16 और रीयल्टी 0.15 प्रतिशत शामिल हैं।