उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी उत्पाद बनाने वाली कंपनी माइंडलॉजिक्स अगले 6-12 माह के दौरान 1,000 लोगों की नियुक्तियां करेगी। देशभर में अपनी विस्तार योजना के तहत कंपनी यह नियुक्तियां करेगी। कंपनी के मुताबिक, अगले 12 महीने में उसकी योजना अपना विद्यार्थी आधार बढ़ाकर 20 लाख करने की है।
फिलहाल, 10 भारतीय विश्वविद्यालय कंपनी के ग्राहक हैं और इसका विद्यार्थी आधार 10 लाख है। कंपनी नई नियुक्तियां कैंपस और बाहर दोनों स्थानों से करेगी। कंपनी ने परीक्षा ऑटोमेशन उत्पाद ‘इंटेलीइक्जाम’ के लिए आरएंडी पर 20 करोड़ रुपये का निवेश किया है।