आम आदमी को म्यूचुअल फंड में निवेश करने की ओर लुभाने में बाजार नियामक सेबी को भले ही मशक्कत करनी पड़ रही हो, लेकिन देश के नेता इन उत्पादों में निवेश में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अरुण जेटली समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने म्यूचुअल फंड में लाखों रुपये का निवेश किया है। ये लिस्ट और भी लंबी है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले नेताओं में वरुण गांधी, अमर सिंह, शाजिया इल्मी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अंबिका सोनी और शशि थरूर समेत कई नेता शामिल हैं।
राजनीति में हाल ही में दस्तक देने वाली पूर्व बैंकर मीरा सान्याल, इन्फोसिस के पूर्व अधिकारी वी बालाकृष्णन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले राजनीतिज्ञों में शामिल हैं।