फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों पर है मर्सिडीज की नजर

Mon, 25 Aug 2014 09:04 AM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार सेग्मेंट में भारतीय बाजार की क्या संभावनाएं हैं, क्या यह विकसित देशों की तरह विकसित हो रहा है?
विज्ञापन

भारतीय कार बाजार में लग्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिस तरह से मांग बढ़ रही है उसे देखते हुए साल 2020 तक बाजार में इसकी हिस्सेदारी 4 फीसदी तक पहुंच जाएगी। हालांकि विकसित देशों और चीन के बाजार से तुलना करें, तो अभी यह काफी कम है। चीन और रूस में जहां 8 से 10 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं जर्मनी में यह 40 फीसदी तक है। भारत में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनमें अगर सुधार किया जाए, तो लग्जरी कारों का बाजार तेजी से बढ़ सकता है।

किन मुद्दों को हल करने की जरूरत है, जिससे लग्जरी कार की मांग बढ़ेगी?
देखिए विकसित देशों से तुलना की जाए, तो भारत में टैक्स बहुत ज्यादा है, जिससे लग्जरी कारें महंगी हैं। इसके अलावा यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता अगर होता है, तो भारत में लग्जरी कारों की मांग को बूस्ट मिलेगा। इसी तरह विश्व व्यापार संगठन के समझौते पर अगर सहमति बन पाती है, तो उसका भी फायदा इंडस्ट्री को मिलेगा।
विज्ञापन


मर्सिडीज ने भारत में पिछले साल 9,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, ऐसे में इस साल के लिए क्या योजना है?
आने वाले दिनों में खासतौर से भारतीय बाजार में एसयूवी और कॉम्पैक्ट लग्जरी कारों की ज्यादा मांग रहेगी। कंपनी इस साल बिक्री में दो अंकों (डबल डिजिट) में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही है। कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों पर भी अपना फोकस बढ़ा रही है। कंपनी इसी रणनीति के तहत देश के 36 शहरों में पहुंच चुकी है। इन शहरों में 64 आउटलेट हैं। जिनमें आगे भी विस्तार किया जाएगा।

हाल ही में ऑडी ने भारत में 22.95 लाख रुपये में कॉम्पैक्ट सेडान कार लांच की है, ऐसे में क्या मर्सिडीज भी कम कीमत में कार लांच करेगी?
मर्सिडीज भारत में लंबी अवधि के लक्ष्य के साथ आई है, जिसमें हमारा टिकाऊ होना अहम है। हम प्राइस वार की रणनीति में विश्वास नहीं करते हैं। मर्सिडीज गुणवत्ता, ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवाएं देने पर फोकस करती है। ऐसे में हमारा फोकस इन्हीं मुद्दों पर रहेगा। बाजार में सबसे सस्ती लग्जरी कार पेश करने को लेकर हमारी कोई रणनीति नहीं है।
विज्ञापन


हाल ही में मर्सिडीज ने कार्जऑनरेंट के साथ भारत में सबसे बड़ी डील की है, क्या ऐसे समझौते आगे भी कंपनी करेगी?
कंपनी ने कार्जऑनरेंट के साथ 120 सी-क्लास मर्सिडीज की डील की है। इसमें हम कंपनी को केवल कार बेच नहीं रहे हैं, बल्कि उसको पूरा सॉल्यूशंस दे रहे हंै। हमारे कारोबार में कॉरपोरेट क्षेत्र की 15 फीसदी हिस्सेदारी है, यह बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें