देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड ने सोमवार को अपनी छोटी कार अल्टो के10 के नई जेनरेशन को बाजार में पेश कर दिया। इस कार में ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट का वर्जन भी है जिसकी कीमत एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.80 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि इस कार के इंजन में पूरी तरह से बदलाव किया गया है और यह कार पिछली के10 की तुलना में 15 फीसदी अधिक माइलेज देगी।
नई अल्टो के10 के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.06 लाख रुपये से 3.56 लाख रुपये तक है। सीएनजी वर्जन की कीमत 3.82 लाख रुपये है और पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमेटिक की कीमत 3.80 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कार को भविष्य की तकनीक वाली वैसी कार के रूप में पेश किया है जिसका इस्तेमाल बाजार के बड़े वर्ग के द्वारा किया जाना है। अल्टो के10 के बीते मॉडल की कीमत 3.15 लाख रुपये से 3.31 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रही है।
इस कार को ‘और अधिक ’ की चाहत रखने वाले वैल्यू फॉर मनी वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इस मॉडल को विकसित करने में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस को पेश करते हुए कंपनी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने बताया कि या चंद सप्ताह के भीतर मारुति की तीसरी कार कार जिसके माइलेज को बढ़ाया गया है।
अयुकावा ने बताया कि अल्टो 14 साल पहले लांच हुई थी तब से 26 लाख अल्टो बिक चुकी है। सेलेरियो के बाद अल्टो दूसरी कार है जिसमें ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) की तकनीक लगी है। पेट्रोल वर्जन की माइलेज 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी की माइलेज 32.26 किलोमीटर प्रति किलो है। कार के छह वेरिएंट हैं और सिर्फ टॉप पेट्रोल वेरिएंट में एजीएस लगा है।