भारतीय शेयर बाजार ने सुबह की गिरावट से रिकवरी करते हुए बढ़त पा ली है। दोपहर 12:05 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.72 अंक चढ़कर 18,780.03 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 22.25 अंकों की बढ़त के साथ 5,706.50 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। सुबह 9:45 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.05 अंक गिरकर 18,649.26 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 14.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,669.95 पर कारोबार कर रहा था। कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की।