लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 140.02 अंक चढ़कर 18489.27 और निफ्टी 43.30 चढ़कर 5597.55 पर खुले हैं। घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार पर एशियाई बाजारों की मजबूती का भी असर है।
चीन में लगातार 11वें महीने मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ में गिरावट आने से राहत पैकेज की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिकी बाजारों में कल भी सुस्ती छाई रही। हालांकि शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी देखी गई। ग्रोथ की चिंता से बाजारों में सुस्त कारोबार हुआ।