फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा की जीत पर बाजार भी उछला

Wed, 07 Nov 2012 11:38 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा की जीत से अमेरिकी आर्थिक नीतियों में सख्ती की आशंकाएं घटने के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार ने भी रफ्तार पकड़ी। दुनियाभर के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्की को छोड़कर अन्य सभी एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी सूचकांक तेजी में बंद हुए। निक्की में भी मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 85.03 अंक की बढ़त के साथ लगातार छठे कारोबारी दिवस तेजी दर्ज करता हुआ 18,902.41 पर और एनएसई का निफ्टी 35.70 अंक ऊपर 5,760.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तेल एवं गैस वर्ग को छोड़कर बीएसई समूह के सभी वर्ग मजबूती पर टिके रहे। बढ़त की अगुवाई रीयल्टी, बैंकिंग, आईटी, ऑटो और टेक वर्ग के शेयरों ने की।

ओबामा के दोबारा राष्ट्रपति पद पर काबिज होने से अमेरिकी राजनीति को लेकर अनिश्चितता खत्म जरूर हुई, लेकिन इसने अमेरिकी नीतियों में कोई बड़े बदलाव की गुंजाइश को भी कम किया। इससे बाजारों में तेजी के बावजूद ज्यादा बढ़त दिखाई नहीं दी। चीन का हैंगसेंग 0.3 फीसदी चढ़ा। जबकि, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजित मामूली गिरावट पर बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में भी हल्की तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी मामूली तेजी पर खुले।
विज्ञापन

 
बीएसई का मिडकैप 52.91 अंक ऊपर 6,718.23 पर और स्मॉलकैप 51.70 अंक बढ़कर 7,133.83 के स्तर पर रहा। बीएसई में कुल 3,008 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,672 लाभ में और 1,205 नुकसान में रहीं बाकी 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में लाभ में रहने वालों में एचडीएफसी 1.92, एसबीआई 1.91, भेल 1.70, हिंडाल्को 1.02, आईसीआईसीआई बैंक 0.96, मारुति 0.92, टाटा मोटर्स 0.90, एनटीपीसी 0.83, टाटा स्टील 0.82, स्टरलाइट 0.74, गेल इंडिया 0.73, इनफोसिस 0.64, टीसीएस 0.59, हीरो मोटोकार्प 0.53, सन फार्मा 0.48, बजाज ऑटो 0.48, रेड्डीज लैब 0.46, विप्रो 0.42, महिंद्रा 0.30, जिंदल स्टील 0.28, एलएंडटी 0.20, आईटीसी 0.19 और एचडीएफसी बैंक 0.05 फीसदी मुनाफे के साथ शामिल रहा। नुकसान उठाने वालों में टाटा पावर 2.44, एयरटेल 0.88, कोल इंडिया 0.88, आरआईएल 0.58, सिप्ला 0.19, ओएनजीसी 0.17 और हिंदुस्तान यूनि 0.08 प्रतिशत घाटे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें